The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को सैकड़ों मीटर तक घसीटा     🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा

Health   •   👁 34 views   •   09 Feb 2026
एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा
एकरससराय स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आंगारी धाम की धर्मशाला की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण यह धर्मशाला अब लगभग खंडहर में तब्दील हो चुकी है। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और जगह-जगह से ईंटें झड़ रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यह धर्मशाला कभी बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने का प्रमुख और सुरक्षित स्थान हुआ करती थी। खासकर सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुकते थे। लेकिन वर्तमान स्थिति में यहां ठहरना खतरे से खाली नहीं है।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि धर्मशाला की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि आंगारी धाम आने वाले भक्तों को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था मिल सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है और आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थल की सुविधाओं को कब तक बहाल किया जाता है।