The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 सावधान! पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी: बिहार में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश     🔴 गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”     🔴 ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी     🔴 स्थायी समिति सभापति बनने पर विजय अग्रवाल का भव्य सत्कार, Spoton Global Group ने दी शुभकामनाएं     🔴 राष्ट्रपति की मौजूदगी में अकोला ने रचा इतिहास, डॉ. सुधीर ढोने को Spoton Global Group ने किया सत्कार     🔴 Spoton Global Group द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन का सत्कार, अकोला के शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा”     🔴 महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन     🔴 छोटे से हाथरूण में बड़ा बदलाव: एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार की पहल से शुरू हुआ Spoton Courses     🔴 हाथरून में बन रही सेवा की श्रृंखला: महिलाओं के हुनर प्रशिक्षण के लिए समाजसेवी आगे आए     🔴 हथरून में सेवा की श्रृंखला को मिल रहा बल: सजावर सर के प्रयासों से महिलाओं में बढ़ा उत्साह    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर

Crime   •   👁 40 views   •   14 Feb 2026
दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर
नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के दिन राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके स्थित संतोष रेजिडेंसी होटल में ठहरी एक 20 वर्षीय युवती ने चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में ठहरी हुई थी। कमरे के अंदर किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद युवती ने अचानक खिड़की से कूदने का कदम उठा लिया।

कैसे बची जान

गनीमत यह रही कि नीचे रखे सामान के ढेर पर गिरने से झटका कम लगा और युवती की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।