The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 Spoton Global Group के भव्य समारोह में 100+ छात्राओं का सम्मान, ‘आत्मनिर्भर महिला’ अभियान को मिली नई दिशा     🔴 दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित     🔴 विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है : अशोक कुमार कुलपति     🔴 दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की पहल: डिजिटल लोक अदालत से ट्रैफिक चालान निस्तारण हुआ आसान और पारदर्शी     🔴 एकंगरसराय में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत     🔴 इस्लामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए     🔴 वैलेंटाइन डे विवाद: युवक-युवती को अलग कर हाथ में थमाई हनुमान चालीसा, तस्वीर वायरल     🔴 बिहार के नालंदा में युवक की आत्महत्या: दीपनगर इलाके से दुखद घटना     🔴 दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर     🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

Spoton Global Group के भव्य समारोह में 100+ छात्राओं का सम्मान, ‘आत्मनिर्भर महिला’ अभियान को मिली नई दिशा

Education  •  👁 17 views  •  21 Feb 2026
Spoton Global Group के भव्य समारोह में 100+ छात्राओं का सम्मान, ‘आत्मनिर्भर महिला’ अभियान को मिली नई दिशा
अकोला में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायी समारोह में 100 से अधिक छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर एवं पार्षद Rafique Siddiqui, कॉर्पोरेटर Ashish Pawitrakar, कॉर्पोरेटर Fayyaz Khan, कॉर्पोरेटर Mo Wasim एवं National Silai Ventures के ओनर एजाज़ सर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन Spoton Global Group द्वारा किया गया, जो Spoton Glow के अंतर्गत महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल ट्रेनिंग, रोजगारपरक शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। समारोह में Spoton Global Group के Founder & CEO Awes Siddiqui, डायरेक्टर Tabish Mirza सहित सभी प्रशिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रफीक सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के समय में केवल डिग्री नहीं बल्कि स्किल आधारित शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बना सकती है। Spoton Global Group और Spoton Glow का कार्य वास्तव में ‘आत्मनिर्भर भारत – आत्मनिर्भर महिला’ की सोच को जमीन पर उतार रहा है।”
कॉर्पोरेटर आशीष पावित्रकर ने कहा कि मेकअप आर्टिस्ट, हेन्ना आर्टिस्ट और सिलाई जैसे हुनर आज की बड़ी आवश्यकता हैं और इनसे महिलाएं घर बैठे सम्मानजनक आय अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने अकोला के बाहर भी Spoton द्वारा क्लासेस शुरू करने की सराहना की।

कॉर्पोरेटर फैय्याज खान ने कहा कि यदि ऐसे वोकेशनल कोर्स पूरे महाराष्ट्र में शुरू किए जाएं, तो राज्य की महिलाएं बड़े पैमाने पर जॉब-रेडी और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वहीं एजाज़ सर ने बताया कि सिलाई, मेकअप और हेन्ना जैसे प्रोफेशन आज केवल शौक नहीं बल्कि उच्च आय वाले करियर विकल्प बन चुके हैं।

अपने संबोधन में Awes Siddiqui ने कहा, “Spoton Global Group का स्पष्ट लक्ष्य है कि आने वाले समय में 10 लाख महिलाओं को स्किल्ड बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के योग्य बनाया जाए। हमारा विज़न है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो और आर्थिक रूप से सशक्त बने, और महाराष्ट्र के हर जिले मे Spoton Glow की नई शाखा शुरू होंगी।”

यह सम्मान समारोह न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणा बना, बल्कि अकोला सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, स्किल ट्रेनिंग और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत संदेश भी देकर गया।