The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 सावधान! पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी: बिहार में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश     🔴 गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”     🔴 ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी     🔴 स्थायी समिति सभापति बनने पर विजय अग्रवाल का भव्य सत्कार, Spoton Global Group ने दी शुभकामनाएं     🔴 राष्ट्रपति की मौजूदगी में अकोला ने रचा इतिहास, डॉ. सुधीर ढोने को Spoton Global Group ने किया सत्कार     🔴 Spoton Global Group द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन का सत्कार, अकोला के शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा”     🔴 महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन     🔴 छोटे से हाथरूण में बड़ा बदलाव: एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार की पहल से शुरू हुआ Spoton Courses     🔴 हाथरून में बन रही सेवा की श्रृंखला: महिलाओं के हुनर प्रशिक्षण के लिए समाजसेवी आगे आए     🔴 हथरून में सेवा की श्रृंखला को मिल रहा बल: सजावर सर के प्रयासों से महिलाओं में बढ़ा उत्साह    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

हथरून में सेवा की श्रृंखला को मिल रहा बल: सजावर सर के प्रयासों से महिलाओं में बढ़ा उत्साह

Education   •   👁 14 views   •   31 Mar 2026
हथरून में सेवा की श्रृंखला को मिल रहा बल: सजावर सर के प्रयासों से महिलाओं में बढ़ा उत्साह
हथरून में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल अब और मजबूत होती नजर आ रही है। Spoton Global Group द्वारा संचालित मेहंदी और मेकअप स्किल कोर्स को समाज का निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे यह अभियान एक सशक्त सेवा श्रृंखला में बदलता जा रहा है।

हाथरून मे इस पहल की शुरुआत एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार ने की थी, जिसके बाद महात्मा गांधी स्कूल के प्राध्यापक रविकिरण हेलगे सर और संजय गांधी स्कूल के सजावर सर भी इसमें जुड़े। विशेष रूप से सजावर सर के प्रयासों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, जिससे अधिक संख्या में महिलाएं इस प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं।

तीनों समाजसेवी मिलकर छात्राओं की 50% फीस वहन कर रहे हैं, जबकि शेष 50% छात्राएं स्वयं दे रही हैं। दो महीने का यह प्रशिक्षण महिलाओं को हुनर, आत्मविश्वास और रोजगार की नई राह दिखा रहा है।