The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 9 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? 44°C में तपते नागरिक, जिम्मेदार कौन?     🔴 बस स्थानक के बाहर निजी बसों की भीड़: सड़क किनारे यात्रियों की भराई से यातायात व्यवस्था पर सवाल     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का मनाएगा तीसरा स्थापना दिवस     🔴 नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास     🔴 महिलाओं के लिए जिंदगी बदलने वाला मौका! सिर्फ ₹1000 में 2 महीने का कोर्स – स्कूटर जीतने का सुनहरा अवसर     🔴 जहाँ सपनों को मिलती है सही दिशा इनायतिया स्कूल बना रहा बच्चों का मजबूत भविष्य     🔴 खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल     🔴 सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन की तैयारी—अंजुमन स्कूल में बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख     🔴 हर माता-पिता का सपना, अकबरिया स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव”     🔴 बच्चों का सुनहरा भविष्य यहीं से शुरू—अस्बाह इंग्लिश स्कूल में एडमिशन शुरू    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

Education   •   👁 11 views   •   21 Apr 2026
नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास
Vijay Gaur Channel Head - Delhi

( 10वीं के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर असाधारण प्रदर्शन किया छात्रा सुप्रिया लोहानी ने बोर्डपरीक्षा में 500 में से 462 अंक (92.4%) प्राप्त कर सभी एनडीएमसी स्कूलों के विद्यार्थियों में शीर्ष स्थान हासिल किया जो प्रेरणा का स्रोत बना )
( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ) नगरपालिका अध्यक्ष केशव चंद्र एवं शिक्षा निदेशक कृतिका चौधरी के कुशल नेतृत्व में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद(एनडीएमसी) ने अपने स्कूलों में कक्षा 10वींके उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथशिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों और विद्यालयों केअसाधारण प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है किएनडीएमसी प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्णशिक्षा और समग्र विकास प्रदान करने केलिए निरंतर प्रयासरत है।

एनडीएमसी के लिए यह गर्व का क्षणथा जब किदवई नगर स्थित अटल आदर्शविद्यालय की छात्रा सुप्रिया लोहानी ने बोर्डपरीक्षा में 500 में से 462 अंक (92.4%) प्राप्त कर सभी एनडीएमसी स्कूलों केविद्यार्थियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिएप्रेरणा है और यह कठिन परिश्रम, समर्पणतथा शिक्षकों और अभिभावकों के उचितमार्गदर्शन का प्रमाण है।

एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि में, एनडीएमसी के सभी अटल आदर्श विद्यालयोंने पहली बार 100% परिणाम दर्ज किया।यह ऐतिहासिक सफलता मजबूत शैक्षणिकआधार, अनुशासित वातावरण और शिक्षा मेंउत्कृष्टता के प्रति स्कूलों की प्रतिबद्धता कोदर्शाती है।

उतना ही सराहनीय प्रदर्शनएनडीएमसी के डे टाइम स्कूल का भी रहा, जिसे ड्रॉपआउट विद्यार्थियों के कल्याण औरशिक्षा के लिए स्थापित किया गया है, जिसनेभी 100% परिणाम प्राप्त किया। यहउपलब्धि एनडीएमसी के समावेशी शैक्षणिकदृष्टिकोण और हर बच्चे को मुख्यधारा कीशिक्षा से जोड़ने के उसके मिशन को प्रदर्शितकरती है।

एनडीएमसी के अध्यक्ष - श्री केशवचंद्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और शिक्षाअधिकारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि केलिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणामएनडीएमसी के शिक्षा विभाग के समर्पितप्रयासों का प्रतिबिंब है, जो शैक्षणिक मानकोंको मजबूत करने, आधुनिक शिक्षण पद्धतियोंको अपनाने और विद्यार्थियों के समर्थन तंत्रको सुदृढ़ करने में निरंतर कार्यरत है।

एनडीएमसी शैक्षणिक अवसंरचना, डिजिटल शिक्षण सुविधाओं, कौशल विकासऔर विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को औरसुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उसकेस्कूल भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता केनए मानक स्थापित करते रहें।

ये ऐतिहासिक परिणाम एनडीएमसीके सशक्त, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिकोंके निर्माण के दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता कोपुनः पुष्ट करते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली की एक अग्रणी सामाजिक संस्था भागीदारी जन सहयोग समिति की ओर से शिक्षा निदेशक कृतिका चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट सेवाओं लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया