The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र     🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

साईबर अपराधियों के विरुद्ध #BiharPolice की बड़ी कार्रवाई ! 1.5 करोड़ रूपये के साइबर अपराध में संलिप्त दो साइबर अपराधी गिरफ्तार....

Crime   •   👁 18 views   •   04 Jan 2026
साईबर अपराधियों के विरुद्ध #BiharPolice की बड़ी कार्रवाई ! 1.5 करोड़ रूपये के साइबर अपराध में संलिप्त दो साइबर अपराधी गिरफ्तार....
दिनांक-27.11.2025 को बिहार पुलिस मुख्यालय आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग, बिहार पटना के द्वारा Mule Account का सत्यापन हेतु एक पत्र वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के कार्यालय को प्राप्त हुआ था। प्राप्त पत्र में अंकित Mule Account का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मुख्यालय आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग, बिहार पटना से प्राप्त पत्र में अकित सभी Mule Account का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करना प्रारंभ किया गया।

Mule Account का सत्यापन एवं जाँच के क्रम में केनरा बैंक खाता सं0-120032841553 IFSC CODE-CNRB0004978 का जाँच किया गया। जाँच के क्रम में पता चला कि उक्त खाता AK ENTERPRISES नामक फर्म से संबंधित है। जिसका प्रोपराईटर अनिल कुमार मंडल सा०-वार्ड नं0-04 चक सुलेमान महेशपुर थाना-सन्हौला जिला-भागलपुर तथा उक्त खाते का इस्तेमाल कुल-08 राज्यों में होने वाले कुल 19 साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया गया है। तथा इन साइबर अपराधों में कुल 1.5 करोड़ रूपये का ट्रांजेक्सन उक्त खाता के माध्यम से की गयी है। पुछ-ताछ में उक्त खाता के खाता धारक अनिल कुमार मंडल द्वारा बताया गया कि उसने अपना खाता ट्रांजेक्सन के 02 प्रतिशत के लाभ पर अपने जान पहचान के एक व्यक्ति प्रदीप कुमार सा०-कमता थाना-भभुआ जिला-कैमूर के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुँचाया था। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-101/25 दिनांक-30.12.2025 दर्ज किया गया तथा खाता संचालक अनील कुमार मंडल तथा सहयोगी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।