The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत     🔴 कार्यशाला से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं : अशोक कुमार (आईपीएस, सेवानिवृत्त) कुलपति    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटी पटना पुलिस

Festival   •   👁 26 views   •   02 Feb 2026
माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटी पटना पुलिस
आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

भीड़-भाड़ को देखते हुए गंगा पथ से जुड़े सभी प्रमुख चौक-चौराहों, घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पटना पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।