The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है : अशोक कुमार कुलपति

Education   •   👁 260 views   •   17 Feb 2026
विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है : अशोक कुमार कुलपति
( हरियाणा राज्य अंतरमहाविद्यालयी चैम्पियनशिप 2026 में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई की हॉकी टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन)

(विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई की हॉकी टीमों ने हरियाणा राज्य अंतरमहाविद्यालयी चैम्पियनशिप 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने उत्कृष्ट संघर्ष और टीम भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
चैम्पियनशिप से लौटने के उपरांत दोनों टीमों ने अपनी कोच सुश्री ज्योति के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार (सेवानिवृत्त आई.पी.एस. एवं पूर्व डीजीपी, उत्तराखंड) से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग, समर्पित शिक्षण व्यवस्था तथा खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल विज्ञान, अनुशासित प्रशिक्षण पद्धति और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल पदक जीतना ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता और नैतिक मूल्यों का समावेश हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय की टीमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां अर्जित करेंगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्टाफ ने भी दोनों टीमों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। निदेशक (खेल) संजय सरस्वत एवं सहायक निदेशक (खेल) चेतन शर्मा सहित सभी कोच एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छुएंगे तथा विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे।