The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत     🔴 कार्यशाला से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं : अशोक कुमार (आईपीएस, सेवानिवृत्त) कुलपति    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत

Education   •   👁 40 views   •   20 Mar 2026
विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) बांसवाड़ा द्वारा जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से गठित 4 सदस्यी जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (रा.प्र.) आयोग राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को कुलगुरु प्रो.केशव ठाकुर द्वारा सलाहकार जनसंपर्क नामित किया गया है। कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर की अध्यक्षता में गठित इस जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क, मीडिया, शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। सलाहकार मंडल विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों, कार्यक्रमों -विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के हितधारकों और आमजन के मध्य प्रभावी प्रचार -प्रसार के साथ-साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। कुलसचिव द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर सलाहकार मंडल में जीजीटीयू पीआरओ प्रो. नरेन्द्र पानेरी, प्रो. मनोज पांड्या विभागाध्यक्ष-हिंदी विभाग, डॉ. राकेश डामोर अधिष्ठाता, विधि विभाग को भी नामित किया गया है।

सलाहकार जनसंपर्क विक्रम राठौड़ ने कुलगुरु प्रोफेसर केशव ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मंशानुरूप विश्वविद्यालय के सशक्तिकरण और मूल्यों में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय की कल्याणकारी नीतियों,उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। जिससे हितधारको और जनसंपर्क समुदाय में सकारात्मक संबंधो को गति मिलेगी। वर्तमान परिदृश्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनसंपर्क की भूमिका में निरंतर वृद्धि हुई है। विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क सलाहकार के रूप में मीडिया समन्वय एवं प्रबंधन, विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी नीतियों-उदेश्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनसे जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय को परामर्श प्रदान करेंगे। गौरतलब है विगत कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक -विश्लेषक और स्वतंत्र सलाहकार भी है।