The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 सावधान! पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी: बिहार में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश     🔴 गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”     🔴 ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी     🔴 स्थायी समिति सभापति बनने पर विजय अग्रवाल का भव्य सत्कार, Spoton Global Group ने दी शुभकामनाएं     🔴 राष्ट्रपति की मौजूदगी में अकोला ने रचा इतिहास, डॉ. सुधीर ढोने को Spoton Global Group ने किया सत्कार     🔴 Spoton Global Group द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन का सत्कार, अकोला के शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा”     🔴 महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन     🔴 छोटे से हाथरूण में बड़ा बदलाव: एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार की पहल से शुरू हुआ Spoton Courses     🔴 हाथरून में बन रही सेवा की श्रृंखला: महिलाओं के हुनर प्रशिक्षण के लिए समाजसेवी आगे आए     🔴 हथरून में सेवा की श्रृंखला को मिल रहा बल: सजावर सर के प्रयासों से महिलाओं में बढ़ा उत्साह    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी

Sports   •   👁 173 views   •   31 Mar 2026
ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी
( खेल क्षेत्र के दिग्गजों की विश्वविद्यालय कोर्ट की बैठक की अध्यक्षता कुलपति श्री अशोक कुमार ने की)

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में विश्वविद्यालय कोर्ट की तृतीय बैठक का आयोजन दिनांक 30 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार (आई.पी.एस. सेवानिवृत्त) ने की। इस अवसर पर ऑफलाइन रूप से उपस्थित सदस्यों में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जसविंदर सिंह, डीन शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रो. योगेश चंदर, डीन स्पोर्ट्स साइंस डॉ. विवेक कुमार सिंह, वित्त अधिकारी श्रीमती नीलम कौशिक, वरिष्ठ कोच (भारतीय खेल प्राधिकरण) श्री अनिल मलिक, द्रोणाचार्य अवार्डी श्री रामपाल मान, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री सुमित अंतिल, श्री अनिल बंसल सदस्य, वरिष्ठ वार्डन डॉ. गोपाल तथा सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. अन्नु शामिल रहे।
ऑनलाइन माध्यम से बैठक में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, अर्जुन अवार्डी तैराक श्री खजान सिंह, अर्जुन अवार्डी सुश्री साक्षी पुनिया, हरियाणा सरकार के खेल विभाग से सुश्री सुनीता खत्री, वित्त विभाग से सुश्री चरणजीत कौर तथा विधि एवं विधायी विभाग से श्री रणबीर सिंह ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान विश्वविद्यालय कोर्ट से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान, जो विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी नीलम कौशिक द्वारा प्रस्तुत किया गया, तथा वार्षिक रिपोर्ट 2025-26, जो विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल संकाय के डीन प्रो. योगेश चंदर द्वारा प्रस्तुत की गई, जैसे प्रमुख एजेंडा शामिल थे।
चूंकि बैठक में उपस्थित सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं, इसलिए खिलाड़ियों के विकास एवं खेल शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
द्रोणाचार्य अवार्डी श्री रामपाल मान ने ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए डोपिंग एवं आयु संबंधी अनियमितताओं को प्रदर्शन में बाधा का प्रमुख कारण बताया तथा राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री सुमित अंतिल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में स्पोर्ट्स साइंस की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय के कोचिंग एवं स्पोर्ट्स साइंस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग कर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण को शामिल करने का सुझाव दिया।
वरिष्ठ कोच श्री अनिल मलिक ने खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण जैसे संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अर्जुन अवार्डी श्री खजान सिंह ने कोचों के लिए लेवल-1 से लेवल-5 तक एड-ऑन कोर्स प्रारंभ करने का सुझाव दिया, जिससे वे खिलाड़ियों के विकास के लिए आधुनिक तकनीकों को सीख सकें।
मेजर जनरल दीप अहलावत ने विश्वविद्यालय में ई.आर.पी., लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, स्पोर्ट्स साइंस लैब्स तथा टैलेंट आइडेंटिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
श्री अनिल बंसल ने हरियाणा राज्य में शूटिंग रेंज की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने राई परिसर में शीघ्र शूटिंग सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया, जिससे खिलाड़ियों को लाभ मिल सके।
प्रो. कल्पना शर्मा ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की डिजिटल एवं प्रिंट आउटरीच की सराहना करते हुए कहा कि वह स्वयं विश्वविद्यालय की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से फॉलो करती हैं। उन्होंने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के बीच भविष्य में संयुक्त रूप से कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का सुझाव भी दिया, जिससे दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक का समापन कुलपति महोदय द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।