The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन

National   •   👁 67 views   •   13 Apr 2026
कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन
Vijay Gaur Channel Head - Delhi

कॉन्फ़्रेंस हाल मानसरोवर भवन कैलाश हिल्स में दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात संबंधी एरिया की समस्याओं पर कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ पर चर्चा : गरिमामय उपस्थिति सहायक आयुक्त पुलिस ( यातायात), रवि दत्त शर्मा पुलिस निरीक्षक ( यातायात), थानाध्यक्ष रिजवान खान,एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागपाल, विजय गौड़ वाइस चेयरमैन, दीपक शर्मा जनरल् सैकटरी , मानव कपूर वाइस प्रेसिडेंट , शेखर ओबेरॉय कार्यकारिणी सदस्य ,खत्री अध्यक्ष सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए ,आदर्श महेंद्रू जी सीनियर वीपी सनातन धर्म सभा

प्रमुख समस्याएं एवं मुद्दे थे तथा सी ब्लॉक मार्केट से कैलाश हिल्स तक और सी ब्लॉक बाजार से इस्कॉन मंदिर और संत नगर चौराहे तक ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा की भारी संख्या में अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग , आटो रिक्शा के तथा सी ब्लॉक मार्केट के तथा कथित अवैध बोर्ड को हटाना, कैलाश हिल्स के स्कूल प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए गार्ड पर्याप्त संख्या में तैनात करना, अवैध पार्किंग पर पैनी नज़र रखने एवं अपराध पर एक्शन के लिए सीसीटीवी कैमरे, सी ब्लॉक मार्केट पर पीसीआर वैन एवं पुलिस बीट बाक्स व्यवस्था,दिन में हैवी वाहनों की एंट्री पर एक्शन

सहायक आयुक्त पुलिस (यातायात ) भानु प्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्ण पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने निवासियों से पुलिस बल पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया और समझाया कि पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वे अक्सर विशिष्ट प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और कानूनी सीमाओं के भीतर काम करते हैं जो उनके हस्तक्षेप की गति निर्धारित करते हैं।

रवि दत्त पुलिस निरीक्षक ने पुष्टि की कि चालान जारी करने और कानूनी कार्यवाही शुरू करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हालांकि कानूनी प्रक्रियाओं को स्थायी निवारक प्रभाव दिखाने में समय लगता है, लेकिन सक्रिय प्रवर्तन अब प्राथमिकता है।

तकनीक आधारित निगरानी पर ज़ोर देते हुए थाना प्रभारी रिजवान खान ने आरडब्ल्यूए को आश्वासन दिया कि निगरानी को बढ़ाया जाएगा, विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों के रणनीतिक उपयोग के माध्यम से वास्तविक समय में बार-बार अपराध करने वालों की निगरानी और पहचान की जाएगी।

एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागपाल ने कहा कि उक्त समस्याओं के हल में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप को आड़े नहीं आने दिया जाएगा

आभार व्यक्त करते हुए विजय गौड़ एसोसिएशन वाइस चेयरमैन ने कहा कि आगामी बैठक प्रयासों की सफलता पर चर्चा पर हो और पुलिस जनता की कसौटी पर खरी उतरी है ऐसा एसोसिएशन को पूरा विश्वास है