The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र     🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र

Education   •   👁 15 views   •   14 Apr 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र
Vijay Gaur Channel Head - Delhi

आज दिल्ली की जानी-मानी संस्था ‘सम्पूर्णा’ जो महिला सशक्तीकरण के प्रति कटिबद्धता के साथ संस्थापिका अध्यक्षा डॉ. शोभा विजेन्द्र के नेतृत्व में इंडिया गेट, नई दिल्ली पर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को सफलतापूर्वक लागू किए जाने पर मानव श्रृंखला बनाई।

इस अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का धन्यवाद और आभार प्रकट करने के लिए दिल्ली की सामाजिक संस्थाओं ने भागीदारी की। मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य 16 – 18 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में आयोजित विशेष सत्र में, मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू होने की राह में आने वाले सभी कंटकों को निष्फल कर देने हेतु शुभकामनाएँ देना था ।

इस अभियान में 300 से अधिक महिलाओं ने तेज धूप में खड़े होकर प्रधानमंत्री जी धन्यवाद के नारे लगाए । वहीं भाईओं ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सार को प्रदर्शित करते हुए पत्रक बाँट कर अपना उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। ठीक इंडिया गेट पर खड़े होकर सभी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम – जय हो’ और ‘नारी की सुरक्षा हो – हर पहलू पर रक्षा हो’ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस ऐतिहासिक अधिनियम के प्रति जागरूकता आवश्यक है, इसलिए सम्पूर्णा ने इस अभियान का सुप्रारंभ सामाजिक संगठनों के साथ किया। इंडिया गेट के दोनों ओर लगे बड़े-बड़े बैनर के संदेश को न केवल आने-जाने वाले लोग देख रहे थे, बल्कि साथ मिलकर अभियान का हिस्सा भी बन रहे थे ।

डॉ. शोभा विजेन्द्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राष्ट्रीय निर्णय लेने में भागीदारी का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ हमेशा समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती रही हैं, लेकिन अब वे लोकसभा और विधानसभा में 33% के साथ अपना प्रतिनिधित्व करेंगी । संसद और विधानसभाओं में उनकी सशक्त भागीदारी से देश की आधी आबादी की आवाज भी सीधे नीतियों में दिखाई देगी और शासन और प्रशासन अधिक संवेदनशील व समावेशी बनेगा। डॉ. शोभा विजेन्द्र ने यह भी कहा कि महिला नेतृत्व सिर्फ महिलाओं के मुद्दों तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे ‘सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय’ विषयों पर भी बेहतर छाप छोड़ता है ।

अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस पहल के महत्व को समझें और जागरूकता फैलाकर इसे वास्तविक सामाजिक परिवर्तन का आधार बनाएँ और भारत के विश्व गुरु के सपने को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।