The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 9 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? 44°C में तपते नागरिक, जिम्मेदार कौन?     🔴 बस स्थानक के बाहर निजी बसों की भीड़: सड़क किनारे यात्रियों की भराई से यातायात व्यवस्था पर सवाल     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का मनाएगा तीसरा स्थापना दिवस     🔴 नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास     🔴 महिलाओं के लिए जिंदगी बदलने वाला मौका! सिर्फ ₹1000 में 2 महीने का कोर्स – स्कूटर जीतने का सुनहरा अवसर     🔴 जहाँ सपनों को मिलती है सही दिशा इनायतिया स्कूल बना रहा बच्चों का मजबूत भविष्य     🔴 खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल     🔴 सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन की तैयारी—अंजुमन स्कूल में बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख     🔴 हर माता-पिता का सपना, अकबरिया स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव”     🔴 बच्चों का सुनहरा भविष्य यहीं से शुरू—अस्बाह इंग्लिश स्कूल में एडमिशन शुरू    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

बस स्थानक के बाहर निजी बसों की भीड़: सड़क किनारे यात्रियों की भराई से यातायात व्यवस्था पर सवाल

National   •   👁 7 views   •   22 Apr 2026
बस स्थानक के बाहर निजी बसों की भीड़: सड़क किनारे यात्रियों की भराई से यातायात व्यवस्था पर सवाल
अवेस सिद्दीकी ✍️
अकोला के मुख्य बस स्थानक के बाहर स्थित मार्ग पर निजी बसों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर नागरिकों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ निजी वाहन बस स्थानक के समीप सड़क किनारे खड़े होकर यात्रियों को बैठाते देखे जा रहे हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि यात्रियों में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती है। बुधवार को स्थल निरीक्षण के दौरान हमारे संवाददाता ने ऐसे ही एक निजी बस को बस स्थानक से सटे मार्ग पर खड़ा पाया, जहां से यात्रियों की आवाजाही जारी थी। इस प्रकार सड़क किनारे वाहनों का रुकना और यात्रियों को बैठाना संबंधित नियमों के अनुरूप है या नहीं, इसे लेकर स्पष्टता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

नागरिकों ने मांग की है कि यातायात विभाग और संबंधित परिवहन प्राधिकरण इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करें तथा यदि आवश्यक हो तो बस स्थानक के आसपास अनधिकृत ठहराव और यातायात अव्यवस्था को रोकने हेतु उचित कदम उठाएं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन सुविधा मिल सके।