The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को सैकड़ों मीटर तक घसीटा     🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: हाजीपुर–महनार मार्ग पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाय की दुकान में जा घुसा वाहन

accident   •   👁 21 views   •   23 Jan 2026
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: हाजीपुर–महनार मार्ग पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाय की दुकान में जा घुसा वाहन
वैशाली में हाजीपुर से महनार की ओर जा रहे हाइवा ने मधुरापुर दूध सेंटर से लगभग 200 मीटर आगे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद हाइवा सड़क से करीब 20 फीट नीचे उतरकर एक चाय की दुकान में जा घुसा।
दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाहर खड़ी साइकिलें, मोटरसाइकिलें व कुर्सियां भी उसकी चपेट में आ गईं। हाइवा में बालू लदा हुआ था। इस दौरान दुकान पर बैठे करीब छह लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
यह घटना मधुरापुर महिला दूध सेंटर से आगे मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के बेटे 22 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है। संजीत हाजीपुर चोकर मिल से नाइट ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। वह बाइक पर अकेले सवार थे। पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।