The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”     🔴 अकोला के मुसैब इकबाल ने किया नाम रोशन, बी.ई. सिविल में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नालंदा में आपूर्ति विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक, डीएम कुंदन कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Economy   •   👁 32 views   •   31 Dec 2025
नालंदा में आपूर्ति विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक, डीएम कुंदन कुमार ने दिए सख्त निर्देश
नालंदा जिले में आपूर्ति विभाग के कार्यों की प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों की स्थिति, राशन कार्ड निर्माण, राशन कार्ड टैगिंग तथा PDS PARAKH ऐप के माध्यम से जन वितरण प्रणाली की दुकानों की समीक्षा की गई।

राशन कार्ड समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि फॉर्म ‘A’ एवं ‘B’ के अंतर्गत कुल 1,92,296 आवेदन राशन कार्ड निर्माण हेतु प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,88,234 राशन कार्डों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 4,162 आवेदन लंबित हैं। इनमें से 88 राशन कार्ड ऐसे पाए गए, जिनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के बाद भी नहीं हो पाया है।

लंबित राशन कार्डों में बिहारशरीफ सेक्टर में मात्र 02, जबकि हिलसा सेक्टर में 70 एवं राजगीर सेक्टर में 16 राशन कार्ड लंबित पाए गए। इस पर संबंधित जिला पदाधिकारी द्वारा खेद प्रकट किया गया।

जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सभी अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा के बाद कोई भी आवेदन लंबित न रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा सहित आपूर्ति विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।