The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”     🔴 अकोला के मुसैब इकबाल ने किया नाम रोशन, बी.ई. सिविल में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नववर्ष को लेकर नालंदा में हाई अलर्ट, डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी की संयुक्त समीक्षा बैठक

Entertainment   •   👁 529 views   •   31 Dec 2025
नववर्ष को लेकर नालंदा में हाई अलर्ट, डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी की संयुक्त समीक्षा बैठक
आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को नालंदा जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में नववर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नववर्ष के आगमन को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं ट्रैफिक प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहकर निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी सुरक्षा

डीएम ने निर्देश दिया कि नववर्ष के अवसर पर पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
साथ ही रात्रि गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

यातायात व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि

ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए

ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने एवं तेज रफ्तार पर कड़ी कार्रवाई हो

प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती एवं डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी

डीएम ने कहा कि नववर्ष के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों, झीलों, तालाबों एवं पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ जुटती है।
इन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा रात में स्ट्रीट लाइट की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी।

शराब व नशे पर कड़ी नजर

निषेध विभाग को निर्देश दिया गया कि पर्यटन स्थलों पर शराब, नशा एवं नशेड़ियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए।

बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था भी अलर्ट

विद्युत कार्यपालक अभियंता को नववर्ष के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, एंबुलेंस, दमकल वाहन एवं आपात सेवाएं सक्रिय रहें।

एसपी का निर्देश

एसपी भारत सोनी ने कहा कि नववर्ष पर महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की बड़ी संख्या पर्यटन, धार्मिक एवं पिकनिक स्थलों पर पहुंचती है, ऐसे में ट्रैफिक, पुलिस एवं दंडाधिकारी की पर्याप्त तैनाती, ब्रीफिंग एवं समन्वय हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पिकनिक स्थलों पर निरंतर गश्ती एवं लोगों की सुरक्षित वापसी तक निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए तथा उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

अंत में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।