The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 माता सुंदरी महिला महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘सारंग 2026’ का सफल आयोजन     🔴 Spoton Global Group के भव्य समारोह में 100+ छात्राओं का सम्मान, ‘आत्मनिर्भर महिला’ अभियान को मिली नई दिशा     🔴 दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित     🔴 विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है : अशोक कुमार कुलपति     🔴 दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की पहल: डिजिटल लोक अदालत से ट्रैफिक चालान निस्तारण हुआ आसान और पारदर्शी     🔴 एकंगरसराय में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत     🔴 इस्लामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए     🔴 वैलेंटाइन डे विवाद: युवक-युवती को अलग कर हाथ में थमाई हनुमान चालीसा, तस्वीर वायरल     🔴 बिहार के नालंदा में युवक की आत्महत्या: दीपनगर इलाके से दुखद घटना     🔴 दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

बिहार इंटर परीक्षा 2026: देरी से पहुंची छात्रा को प्रवेश नहीं, वीडियो वायरल

Education  •  👁 18 views  •  02 Feb 2026
बिहार इंटर परीक्षा 2026: देरी से पहुंची छात्रा को प्रवेश नहीं, वीडियो वायरल
बिहारशरीफ (नालंदा), 2 फरवरी 2026: बिहार में आज से इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इसी दौरान नालंदा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा के प्रवेश न मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची, और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के कड़े नियमों के अनुसार, निर्धारित समय से पहले गेट बंद होने के कारण उसे अंदर प्रवेश नहीं मिला।

छात्रा और उसके परिजन सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों से मिन्नतें करते दिखे, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से वह फूट-फूटकर रोने लगी।

इस साल भी बिहार बोर्ड ने कदाचार रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को समय पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है, साथ ही परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी है।