The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र     🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: बक्सर पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया

Education   •   👁 26 views   •   02 Feb 2026
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: बक्सर पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया
बक्सर, 02 फरवरी 2026: बिहार में आज से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा दो पालियों में विधिपूर्वक प्रारंभ हो गई। परीक्षा को कदाचार-मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पूरी मुस्तैदी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना भी है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने में पूरा सहयोग करें।

बक्सर पुलिस ने कहा, "हम सदैव आपकी सेवा में तत्पर हैं।"