The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटीकी प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुईराष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारीजेएसएस     🔴 देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति     🔴 जहानाबाद: 33 वर्षीय वंदना कुमारी लापता, पुलिस ने जारी किया हुलिया और हेल्पलाइन नंबर     🔴 बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: सायनाइड गैस बम का दावा, मचा हड़कंप     🔴 गुजरात की तीन बड़ी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; अहमदाबाद, अमरेली और दाहोद में हड़कंप     🔴 बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: सायनाइड गैस बम का दावा, मचा हड़कंप     🔴 नवादा सदर अस्पताल में भीषण आग: दवा स्टोर जलकर खाक, लाखों का नुकसान     🔴 नवादा सदर अस्पताल में भीषण आग: दवा स्टोर जलकर खाक, लाखों का नुकसान     🔴 प्रतापगढ़: कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ मारपीट और अभद्रता, छीना मोबाइल     🔴 प्रतापगढ़: फीस के अभाव में स्कूल ने रोकी छात्र की मार्कशीट और टीसी, भविष्य पर संकट    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

पुराने रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Crime   •   👁 39 views   •   06 Mar 2026
पुराने रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम सेतापुर में पुराने रास्ते के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाँस के डण्डे और प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेतापुर निवासी मीरा पत्नी राममिलन गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के पड़ोसी रामदौर पुत्र भुवर, सुशील पुत्र रामदौर, बलजीत पुत्र रामदौर, खुशबू पत्नी सुशील कुमार, ज्योति पत्नी बलजीत तथा शान्ता पत्नी रामदौर पुराने रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डण्डा और कुल्हाड़ी लेकर गाली-गलौज करने लगे।
इस दौरान मीरा के देवर रामआसरे पुत्र भुवर ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी लगने से रामआसरे गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हो गए।
घटना के दौरान रामआसरे को बचाने के लिए उनकी पत्नी मालती और पुत्री सुरेखा मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान मालती की बहन हीरावती के सिर में भी चोट लगी, जबकि मालती का भतीजा रवि, जो उस समय घर आया था, उसे भी आरोपियों ने पीट दिया।
घायल रामआसरे को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 42/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 333 बीएनएस में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुशील पुत्र रामदौर (33 वर्ष), बलजीत पुत्र रामदौर (28 वर्ष), खुशबू पत्नी सुशील (30 वर्ष) और ज्योति पत्नी बलजीत (25 वर्ष) निवासी ग्राम सेतापुर थाना आसपुर देवसरा शामिल हैं।