The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नालंदा जिले में बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, वर्ष 2025 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां : जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार

walfare   •   👁 16 views   •   04 Jan 2026
नालंदा जिले में बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, वर्ष 2025 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां : जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार
नालंदा जिले में वर्ष 2025 के दौरान बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा और कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। यह जानकारी जिला पदाधिकारी, नालंदा श्री कुंदन कुमार द्वारा प्रस्तुत उपलब्धि रिपोर्ट में दी गई।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 04 मामलों — बिंद थाना कांड संख्या 26/22 (दिनांक 24.12.2022), सिलाव थाना कांड संख्या 186/22 (दिनांक 07.08.2022), नूरसराय थाना कांड संख्या 433/22 (दिनांक 17.11.2022) एवं नगरनौसा थाना कांड संख्या 190/23 (दिनांक 21.11.2020) — में जिला स्तर से नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए हैं।

महादलित टोलों में सामुदायिक भवन-सह-कार्यशाला (कम्युनिटी बिल्डिंग-कम-वर्क शेड) निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के विरुद्ध प्रस्ताव मिशन निदेशालय को भेजा गया, जिस पर निदेशालय द्वारा निर्माण एजेंसी को राशि का आवंटन कर दिया गया है।

बिहार शरीफ प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, मुढ़ारी (हरनौत) को मौजा-महानंदपुर में नव-निर्मित भवन में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय में 195 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें निःशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, पठन-पाठन सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस्लामपुर प्रखंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास के 100 क्षमतावाले भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसमें वर्तमान में 98 छात्र नामांकित होकर निवास कर रहे हैं।

सिलाव अंचल के मौजा-सब्बैत में नव-निर्मित भवन में पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। यहां नामांकित सभी छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, पठन सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त बिहार शरीफ प्रखंड के मौजा राणा विगहा में 100 क्षमतावाले पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। छात्रों के नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा जनवरी माह से छात्रों का आवासन प्रारंभ किया जाएगा।

उक्त उपलब्धियां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से जिले में सामाजिक समावेशन और कल्याणकारी योजनाओं की मजबूत नींव को दर्शाती हैं।