The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र     🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

सावधान! कोहरे में बाइक चलाना हो सकता है जानलेवा; बिहार पुलिस ने जारी की 7 सूत्रीय एडवायजरी

Health   •   👁 17 views   •   05 Jan 2026
सावधान! कोहरे में बाइक चलाना हो सकता है जानलेवा; बिहार पुलिस ने जारी की 7 सूत्रीय एडवायजरी
उत्तर भारत समेत बिहार में बढ़ते ठंड और घने कोहरे (Fog) के कारण सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए कम विजिबिलिटी (दृश्यता) बड़ी चुनौती बन गई है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस ने बाइक सवारों के लिए एक विशेष सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है।
पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि "कोहरे में बाइक चलाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है।" सफर को सुरक्षित बनाने के लिए विभाग ने निम्नलिखित 7 मुख्य बातों पर ध्यान देने की अपील की है:
सुरक्षित सफर के लिए 7 जरूरी टिप्स:
सेफ्टी गियर का प्रयोग: यात्रा के दौरान हमेशा आईएसआई (ISI) मार्क वाला हेलमेट पहनें और ठंड से बचने व बेहतर ग्रिप के लिए दस्ताने (Gloves) का उपयोग जरूर करें।
रफ्तार पर नियंत्रण: कोहरे में सड़क साफ नहीं दिखती, इसलिए बाइक की स्पीड कम रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में नियंत्रण बना रहे।
लाइट्स का सही इस्तेमाल: विजिबिलिटी कम होने पर अपनी हेडलाइट चालू रखें। इससे न सिर्फ आपको रास्ता दिखेगा, बल्कि सामने से आने वाले वाहनों को भी आपकी मौजूदगी का पता चलेगा।
सुरक्षित दूरी (Safe Distance): सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें। सटकर चलने से टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है।
ओवरटेकिंग से बचें: घने कोहरे में सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं मिल पाता, इसलिए भूलकर भी ओवरटेक न करें।
इंडिकेटर का प्रयोग: मुड़ने या अपनी दिशा बदलने से पहले इंडिकेटर जरूर दें, ताकि पीछे चल रहे चालक सतर्क हो सकें।
नियमों का पालन: हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा ही जीवन की रक्षा है।
पुलिस की अपील: "आपकी सुरक्षा आपके अपनों के लिए जरूरी है। कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित घर पहुंचें।"
सर्दियों के इस मौसम में यदि आप भी सुबह या देर रात बाइक से सफर करते हैं, तो बिहार पुलिस के इन निर्देशों का पालन अवश्य करें।