The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी     🔴 व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: बिहार शरीफ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार     🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नववर्ष आयोजन स्वागत कड़ी में कैलाश हिल्स में भव्य माता की चौकी का आयोजन

Festival   •   👁 82 views   •   04 Jan 2026
नववर्ष  आयोजन स्वागत कड़ी में कैलाश हिल्स में भव्य माता की चौकी का आयोजन
( नव-निर्वाचित एमसीडी पार्षद श्रीमती अंजुम मंडल जी का भव्य माता की चौकी का आयोजन के अवसर पर विशेष अभिनंदन समारोह )

( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) नववर्ष की पावन संध्या पर कैलाश हिल्स में टीम कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन (KHCA) द्वारा भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 की संध्या को सेंट्रल पार्क, कैलाश हिल्स में सम्पन्न हुआ। आयोजन अध्यक्ष श्री राजीव नागपाल के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जितिन राजपूत की सटीक योजना के अंतर्गत, पूरी टीम KHCA एवं नारी शक्ति के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह दिव्य संध्या माता रानी को समर्पित रही, जिसमें समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। दीपों की रोशनी, भक्तिमय वातावरण और श्रद्धापूर्ण भजनों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भजन संध्या की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अमरजीत सिंह ‘बिजली’ जी द्वारा दी गई, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित एमसीडी पार्षद श्रीमती अंजुम मंडल जी का विशेष अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही वे थे शिखा राय विधायक, ग्रेटर कैलाश, राजकुमार भाटिया विधायक आदर्श नगर,अंजुम मंडल निगम पार्षद, ग्रेटर कैलाश, राजपाल सिंह निगम पार्षद श्रीनिवासपुरी , मदन लाल पूर्व विधायक कस्तूरबा नगर, जितेंद्र बेसोया समाजसेवी,जेपीआर होम्स। सभी अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।धार्मिक यात्रा के कारण उपस्थित न हो पाने पर माननीया सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी ने कैलाश हिल्स के समस्त निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं एवं क्षेत्र के विकास हेतु सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से माता रानी से समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। समापन राष्ट्र और समाज की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।आयोजकों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।