The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 माता सुंदरी महिला महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘सारंग 2026’ का सफल आयोजन     🔴 Spoton Global Group के भव्य समारोह में 100+ छात्राओं का सम्मान, ‘आत्मनिर्भर महिला’ अभियान को मिली नई दिशा     🔴 दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित     🔴 विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है : अशोक कुमार कुलपति     🔴 दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की पहल: डिजिटल लोक अदालत से ट्रैफिक चालान निस्तारण हुआ आसान और पारदर्शी     🔴 एकंगरसराय में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत     🔴 इस्लामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए     🔴 वैलेंटाइन डे विवाद: युवक-युवती को अलग कर हाथ में थमाई हनुमान चालीसा, तस्वीर वायरल     🔴 बिहार के नालंदा में युवक की आत्महत्या: दीपनगर इलाके से दुखद घटना     🔴 दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण

Education  •  👁 18 views  •  02 Feb 2026
बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण
इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के सुचारु, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एस.एस. गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारशरीफ तथा सद्रे आलम मेमोरियल माध्यमिक विद्यालय, काजी मोहल्ला, बिहारशरीफ स्थित परीक्षा केंद्रों का गहन जायजा लिया।

इस अवसर पर परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं, परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, समुचित बैठक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास प्रणाली तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने पर बल दिया।